CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कंपकंपाने वाली ठंड, अंबिकापुर में 3.3 डिग्री पहुंचा तापमान, कई जिलों में शीत लहर का अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड जारी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है और फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है।

बीते 24 घंटों के दौरान सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के एक-दो इलाकों में शीत लहर दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है।

CG Weather Update

CG Weather Update

CG Weather Update

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव से अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में और गिरावट संभव है। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो सकता है।

इन जिलों में शीत लहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने 8 जनवरी तक सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों के एक-दो क्षेत्रों में शीत लहर चलने की संभावना जताई है।

वहीं 8 से 9 जनवरी के बीच रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों में भी शीत लहर के आसार बने रहेंगे।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *