Bilaspur Rape: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।![]()
जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा के परिजनों ने सिरगिट्टी थाना पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू कर दी है।
Bilaspur Gang Rape: नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, तीन किशोर हिरासत में

शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया है। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
