Raipur Kidnapping: रायपुर के 6 लड़कों ने धमतरी के 2 लड़कों को किया किडनैप !

Raipur Kidnapping

Raipur Kidnapping: रायपुर कमिश्नरेट के वेस्ट जोन पुलिस ने करबला क्षेत्र में हुए अपहरण कांड का खुलासा कर दिया है। 2 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद को लेकर आरोपियों ने दो युवकों का हथियारों के बल पर अपहरण कर उन्हें झोपड़ी में बंधक बनाकर मारपीट की। पुलिस ने दोनों अपहृत युवकों को सकुशल मुक्त कराते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (रायपुर के 6 लड़कों ने धमतरी के 2 लड़कों को किया किडनैप)

पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। 19 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि रामकुंड क्षेत्र स्थित घोराही तालाब के पास दो व्यक्तियों को अवैध रूप से बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल ने टीमों को सक्रिय किया। एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी ईशु अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर एक झोपड़ी में छापा मारा। वहां से जीवन यदु और राकेश शर्मा दोनों धमतरी निवासी को सकुशल मुक्त कराया गया।

कट्टे की नोक पर किया अपहरण

पीड़ितों ने बताया कि 2 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक करबला तालाब के पास से उनका अपहरण किया। कट्टे की नोक पर उन्हें झोपड़ी में बंधक बनाकर मारपीट की गई और जबरन जमीन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। आरोपियों ने नगद राशि, बैंक दस्तावेज, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी लूट ली। (Dhamtari Two Youths Kidnapping)

6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने लगातार दबिश और तकनीकी जांच के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  1. कामरान अब्बास (29)
  2. नवीन उर्फ नन्नू ढीमर (19)
  3. लक्की निषाद उर्फ छोटा चिकन (19)
  4. राकेश धीवर (24)
  5. अनिल धीवर (30)
  6. हरिओम सोनकर (47)

आरोपियों के कब्जे से 3,500 रुपये नगद, 2 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *