CG News: पत्नी से नाराज युवक ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पीया, अस्पताल में भर्ती

CG News: सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम छीतापड़रिया में एक युवक ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के करतला विकासखंड के ग्राम जुनवानी निवासी 42 वर्षीय जगदीश प्रसाद वैष्णव पिछले कुछ दिनों से अपनी बहन के घर ग्राम छीतापड़रिया आया हुआ था।

शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पीया

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे युवक ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसका सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना देकर उसे जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

पत्नी से था नाराज

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने बताया कि पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *