Mahasamund News : 5 दोस्तों ने मिलकर की युवक की नृशंस हत्या, लाश नदी में दफनाई, बाइक जलाई; ऐसे खुला हत्याकांड का राज

Mahasamund News : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुरानी रंजिश के चलते पांच दोस्तों ने मिलकर एक युवक की नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को नदी में दफनाया और पहचान मिटाने के लिए युवक की मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

4 दिन बाद मिला युवक का सुराग (Amit Choudhary Murder)

पुलिस जांच में सामने आया है कि पुराने विवाद के चलते अमित को उसके ही पांच दोस्तों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। आपको बता दें कि, बीते 24 जुलाई को अमित चौधरी काम के लिए घर से निकला था, लेकिन फिर कभी लौटकर नहीं आया। 28 जुलाई को पीलवापाली जंगल में अमित की जली हुई मोटरसाइकिल मिली थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच में 5 लोगों की संलिप्तता मिली, इन पांच आरोपियों में एक अपचारी बालक भी शामिल है।

 

युवक की हत्या कर लाश नदी में दफनाया (Amit Choudhary Dead Body Buried pilwapali River)

मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि घटना दिनांक को लापता अमित चौधरी का पुराने विवाद को लेकर, पुखराज तिवारी, हेमंत और राकेश ध्रुव और एक अपचारी बालक से पंजा लड़ाने के नाम से विवाद हुआ था। उसी रात्रि को अमित चौधरी अपने एक मित्र को टप्पा छोड़ने गया था, वहीं पुखराज, राकेश ध्रुव, हेमंता और अपचारी बालक का विवाद फिर से हुआ और इन पांचों ने मिलकर अमित चौधरी को डंडे लात घूंसे से बेसुध होते तक मार कर पांचों दोस्त अमित चौधरी को उठा कर पीलवापाली के नदी किनारे ले गए और फिर वहां पांचों ने मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर लाश को नदी में दफना दिया।

4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए अमित चौधरी की मोटर सायकल नदी से दूर जंगल में जला कर घटना स्थल से फरार हो गए। बहरहाल पिथौरा पुलिस ने हत्या के आरोप में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं जबकि राकेश ध्रुव पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *