Bilaspur News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नेशनल हाईवे पर रविवार रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे 16 से अधिक गायों को कुचल दिया, जिससे 15 गायों की (15 Cow Death) मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी गंभीर रूप से घायल है। घटना हिर्री-सरगांव थाना क्षेत्र के लिमतरा के पास की है। यह घटना बीते 20 दिनों में तीसरी बड़ी दुर्घटना है, जिससे अब तक 50 से अधिक गायों की जान जा चुकी है।

इसके पहले 14 जुलाई तेज रफ्तार वाहन ने 22 गायों को कुचला दिया था, जिससे 17 की मौत हो गई थी। वहीं अगर आंकड़ों की बात करें तो बिलासपुर में सालभर में 100 से ज्यादा गायों की सड़क हादसे में जान गई है। (Bilaspur-Raipur National Highway Cow Death)

जानकारी के मुताबिक, 30 जुलाई की रात लिमतरा के पास बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर मवेशियों का झुंड सड़क पर बैठा था। उसी समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मवेशियों को कुचल दिया। गुरुवार की सुबह लोगों ने देखा तब हाईवे पर गौवंशों की लाशें बिखरी पड़ी थी।
इस घटना की जानकारी गौसेवकों को दी गई। वहीं, खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लगातार हो रहे हादसों से गौ सेवकों में आक्रोश है। उन्होंने मामले में सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है।
