CG Tehsildar Strike : आज से प्रदेशभर के तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, जानिए क्या है इनकी मांग…

छत्तीसगढ़ तहसीलदार हड़ताल

CG Tehsildar Strike : छत्तीसगढ़ के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर बुधवार को 550 से अधिक राजस्व अधिकारियों ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताई। तहसीलदार संघ का कहना है कि अब वे “संसाधन नहीं तो काम नहीं” की नीति पर कार्य करेंगे।

तहसीलदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे का कहना है कि संसाधन और सुविधा नहीं मिल पाने के कारण हम अपनी लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं। 30 जुलाई की हड़ताल के बाद भी सरकार ने हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, जिसके चलते तहसीलदार संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहा है। (Chhattisgarh Tehsildar protest)

जानिए क्या हैं तहसीलदारों की 17 सूत्रीय मांगें  (Tehsildar 17 demands)

1. सभी तहसीलों में स्वीकृत पदों पर नियुक्ति

2. कंप्यूटर ऑपरेटर, KGO, वाहन चालक, नाजिर आदि की तैनाती

3. तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर पद पर शीघ्र पदोन्नति

4. नायब तहसीलदार पद को राजपत्रित करने की मांग

5. ग्रेड पे में शीघ्र सुधार

6. शासकीय वाहन या वाहन भत्ता की सुविधा

7. निलंबित अधिकारियों की 15 दिन में जांच व बहाली

8. न्यायालयीन आदेशों पर FIR नहीं हो

9. प्रोटोकॉल ड्यूटी से अलग न्यायालयीन कार्य की व्यवस्था

10. आउटसोर्स स्टाफ की नियुक्ति हेतु तहसीलदार को अधिकृत किया जाए

11. तकनीकी योजनाओं के लिए प्रशिक्षित ऑपरेटर की नियुक्ति

12. SLR/ASLR की भू-अभिलेखीय कार्यों में बहाली

13. शासकीय मोबाइल नंबर एवं डिवाइस की सुविधा

14. तहसील न्यायालयों में सुरक्षा गार्ड की तैनाती व वाहन सुविधा

15. सड़क दुर्घटना के तत्काल मुआवजे हेतु स्पष्ट गाइडलाइन

16. संघ को शासन से मान्यता प्रदान की जाए

17. राजस्व न्यायालय सुदृढ़ीकरण हेतु विशेषज्ञ परिषद का गठन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *