CG Job: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में 87 पदों पर सीधी भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

CG Job

CG Job: बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कुल 87 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. (छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में 87 पदों पर भर्ती)

इन पदों पर होगी भर्ती (Balodabazar NHM CHO Recruitment)

जारी विज्ञापन के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के 17 पद, नर्सिंग ऑफिसर 4 पद, स्टॉफ नर्स 36 पद, एएनएम 2 पद, काउंसलर 2 पद, सपोर्ट स्टॉफ 3 पद, जूनियर सेक्रेट्रीयल असिस्टेंट 6 पद, लैब असिस्टेंट 2 पद, साइकोलॉजिस्ट 5 पद, काउंसलर 2 पद, फिजियोथेरेपिस्ट 1 पद, ऑडियोलॉजिस्ट 1 पद, लैब टेक्नीशियन 1 पद, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डेटा) 1 पद, फीडिंग डिमांस्ट्रेटर 1 पद, अटेंडेंट 1 पद, कुक कम केयर टेकर 1 पद तथा सिक्योरिटी गार्ड 1 पद पर संविदा नियुक्ति की जाएगी. (Balodabazar Staff Nurse Vacancy)

आवेदन प्रक्रिया

संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए अर्हताधारी इच्छुक छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पत्र कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) को 28 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा.

अधिक जानकारी और विस्तृत विज्ञापन के लिए अभ्यर्थी http://balodabazar.gov.in वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *