Raipur Murder: रायपुर में युवक की अर्धनग्न लाश, हत्या की आशंका

Raipur Murder

Raipur Murder: राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली है और उसके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं. घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूरी पर मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है. (रायपुर में युवक की अर्धनग्न लाश)

मृतक की पहचान खरोरा निवासी किशोर सारथी के रूप में हुई है. उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है. सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. (खरोरा तिल्दाडीह में युवक की अर्धनग्न लाश)

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है. मृतक के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है, ताकि किसी पुरानी रंजिश या विवाद की जानकारी मिल सके. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *