CG Unique Wedding: बारात लेकर पहुंची दुल्हन, फूट-फूटकर रो पड़ा दूल्हा

CG Unique Wedding

CG Unique Wedding: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक अनोखी शादी ने परंपराओं को नई दिशा दी है। यहां दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची और सबसे खास बात यह रही कि विदाई दुल्हन की नहीं, बल्कि दूल्हे की हुई। शादी का वीडियो (Ambikapur Wedding Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (अंबिकापुर दुल्हन बारात लेकर पहुंची)

बारात लेकर पहुंची दुल्हन (Dulhan Barat Ambikapur)

अंबिकापुर के सुलपगा गांव में हुई इस शादी में दुल्हन देवमुनि एक्का अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर दूल्हे बिलासुस बरवा के घर पहुंची। शादी मसीही रीति-रिवाज से संपन्न हुई, लेकिन इसमें कई परंपराएं बदली हुई नजर आईं।

tcw

 

कन्यादान के जगह हुआ ‘वरदान’

इस शादी में पारंपरिक कन्यादान की जगह ‘वरदान’ की रस्म निभाई गई। इसमें दुल्हन के परिवार ने दूल्हे को स्वीकार कर उसे अपने घर का हिस्सा बनाया।

फूट-फूटकर रो पड़ा दूल्हा

सबसे भावुक पल तब आया जब विदाई की रस्म निभाई गई। आमतौर पर दुल्हन की विदाई होती है, लेकिन यहां दूल्हे को विदा किया गया। इस दौरान दूल्हा फूट-फूटकर रो पड़ा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। (अंबिकापुर दूल्हे की विदाई)

घर जमाई बना दूल्हा

दुल्हन के पिता मोहन एक्का ने बताया कि उनके परिवार में चार बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है। ऐसे में उन्होंने दामाद को बेटे की तरह घर लाने का निर्णय लिया। इसे परिवार की जरूरत और सहारे के रूप में देखा जा रहा है। दूल्हे पक्ष ने भी इस परंपरा को स्वीकार किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *