Dhamtari Suicide: सुहागरात के दिन नवविवाहित युवक ने लगाई फांसी, देखकर परिजनों के उड़े होश

Dhamtari Suicide:

Dhamtari Suicide: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी के महज दूसरे दिन सुहागरात के दिन ही एक नवविवाहित युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। (धमतरी नवविवाहित युवक सुसाइड)tcw

16 अप्रैल को हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार, ग्राम कन्हारपुरी निवासी सिद्धेश्वर कंवर (28), पिता रामजोहन कंवर, का विवाह 16 अप्रैल को महासमुंद जिले के पास स्थित ग्राम डोकरपाली में धूमधाम से संपन्न हुआ था। शादी के बाद 17 अप्रैल की रात कन्हारपुरी में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार शामिल हुए। घर में खुशी का माहौल था और देर रात तक जश्न चलता रहा। (कन्हारपुरी नवविवाहित युवक ने फांसी लगाई)

सुबह कमरे में लटका मिला शव

समारोह के बाद युवक अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब वह देर तक बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा, जहां युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *