Raipur News: सड़क पर गिरे मोबाइल को लौटाना युवक को पड़ा भारी, पति-पत्नी ने की पिटाई, फिर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Raipur News: राजधानी रायपुर के कुशालपुर चौक पर बीती रात एक स्कूटी सवार महिला का मोबाइल फोन सड़क पर गिर गया, जिसे वहीं खड़े युवक दीपक साहू ने ईमानदारी से उठाकर लौटाने की कोशिश की। लेकिन इस नेक काम का अंजाम बेहद चौंकाने वाला निकला।

 

मोबाइल गिरने के चंद सेकेंड बाद दूसरी गाड़ी से महिला का पति मौके पर पहुंचा और बिना बात समझे ही दीपक पर झपट पड़ा। देखते ही देखते दोनों पति-पत्नी ने मिलकर दीपक की सरेआम पिटाई कर दी। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मामला उल्टा हो गया। (Deepak Sahu case Kushalpur)

 

घटना की सूचना डीडी नगर थाने में दी गई, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि CCTV फुटेज में खुद को पीड़ित सिद्ध करने वाले दीपक के खिलाफ ही FIR दर्ज कर दी गई और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। (man beaten for returning phone)

दीपक का एक मित्र जब CCTV फुटेज लेकर पुलिस को सच्चाई दिखाने पहुंचा, तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसके साथ भी हाथापाई की और उसे भी थाने में बैठा लिया।

अब दीपक साहू (Deepak Sahu) के माता-पिता थाने के बाहर न्याय की उम्मीद में बैठ हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *