Raipur Jail Kaidi Farar: रायपुर के मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया। फरार कैदी का नाम साहेब कुमार ताती बताया जा रहा है, जो इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लाया गया था। (रायपुर जेल कैदी फरार)

जानकारी के अनुसार आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और तीन वर्ष पहले गोबरानवापारा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में उसे सजा हुई थी। वह रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था और इलाज के लिए मेकाहारा (Mekahara hospital Kaidi Farar) लाया गया था। इसी दौरान मौका पाकर वह पुलिस जवानों को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया।

मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही टीम अलर्ट हो गई है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। (रायपुर मेकाहारा अस्पताल कैदी फरार)

