CG News: खेत में दफन महिला का शव मिलने से हड़कंप, जानिए चौंकाने वाला सच..

CG News: खेत में दफन महिला का शव मिलने से हड़कंप, जानिए चौंकाने वाला सच.

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बोरई थाना क्षेत्र अंतर्गत आमानारा गांव में खेत में दफन महिला का शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती तौर पर मामला हत्या और संदिग्ध मौत से जुड़ा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई ने सभी को चौंका दिया।tcw

जानकारी के अनुसार, गांव के एक खेत में ताजा कब्र होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि कब्र में दफन शव महिला बिंदा बाई का है, जो 30 मई से लापता बताई जा रही थी। शव मिलने की खबर से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और हत्या की आशंका जताई जाने लगी।

CG News: खेत में दफन महिला का शव मिलने से हड़कंप, जानिए चौंकाने वाला सच.

जानिए चौंकाने वाला सच

पुलिस द्वारा की गई जांच और जिला अस्पताल से प्राप्त दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मामला पूरी तरह अलग निकला। जांच में पता चला कि बिंदा बाई की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 30 मई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

महिला की मौत के बाद उसके पति ने शव को घर के पीछे स्थित बाड़ी में दफना दिया था। इसी कारण खेत में कब्र दिखाई देने पर लोगों ने इसे संदिग्ध मामला समझ लिया।

CG News: खेत में दफन महिला का शव मिलने से हड़कंप, जानिए चौंकाने वाला सच.

सामाजिक बहिष्कार के चलते नहीं हुआ अंतिम संस्कार

पुलिस के अनुसार मृतका के परिवार का पिछले करीब पांच वर्षों से गांव में सामाजिक बहिष्कार चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति दो पत्नियों के साथ रहता है, जिसके चलते परिवार सामाजिक रूप से अलग-थलग पड़ गया था।

इसी वजह से परिवार ने पारंपरिक अंतिम संस्कार की बजाय शव को घर के पीछे दफनाने का फैसला लिया था।

हत्या के कोई सबूत नहीं मिले

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिला अस्पताल के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद हत्या या किसी आपराधिक घटना के कोई संकेत नहीं मिले हैं। इसलिए शव को कब्र से बाहर निकालने की आवश्यकता नहीं है। फिलहाल पुलिस आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *