Raipur News: रायपुर जिले के आरंग में नया तालाब स्थित मुक्तिधाम से अस्थियां गायब होने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वार्ड नंबर 12 निवासी नोना धुरंधर (Nona Dhurandhar) का अंतिम संस्कार बुधवार को वार्ड नंबर 6 मुक्तिधाम में किया गया था। गुरुवार सुबह परिजन अस्थियां एकत्र करने पहुंचे तो वहां अस्थियां नहीं थीं। (Arang Cremation Ground Ashes Missing)
बता दें कि घटनास्थल पर केवल तीन मिट्टी के बर्तन, जली बत्तियां, एक शर्ट पीस और हड्डियां निकालने की लकड़ी का टुकड़ा मिला। परिजन सदमे में हैं, क्योंकि अस्थि विसर्जन हिंदू रीति-रिवाज में मृत आत्मा की शांति के लिए अनिवार्य माना जाता है।

परिजनों ने जताई तंत्र क्रिया की आशंका (Tantrik Kriya Arang)
परिजनों ने सावन माह में तांत्रिक क्रियाओं (Tantrik Kriya Arang) में वृद्धि को देखते हुए आशंका जताई है कि किसी ने अंधविश्वास (Superstition) के चलते अस्थियां चुरा ली हों।

परिजनों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी और आरंग थाना प्रभारी को सूचना देकर मुक्तिधाम में चौकीदार व CCTV कैमरे लगाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
