CG Teacher Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 4708 शिक्षकों की भर्ती के लिए औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।(Chhattisgarh 4708 Shikshak Bharti)
कुल 5000 पदों में से पहले चरण में यह नियुक्तियां की जाएंगी। विभाग को वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। इसके लिए विभाग के अवर सचिव ने डीपीआई को पत्र भेजा है।(Chhattisgarh Teacher Recruitment 2025)

सीएम साय ने किया था भर्ती का ऐलान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुछ महीने पहले सुशासन तिहार के दौरान धमतरी में शिक्षकों की नई भर्ती का ऐलान किया था। उसी घोषणा के अनुरूप पहले चरण में 5000 शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।
सरकार का लक्ष्य आगामी सालों में कुल 30 हजार शिक्षकों की भर्ती करना है, ताकि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिल सके।

तीन श्रेणियों में होगी भर्ती (CG govt teacher job notification)
स्कूल शिक्षा विभाग के सीनियर अधिकारियों के मुताबिक, इस भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक तीनों श्रेणियों के पद शामिल होंगे। विभाग ने भर्ती का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।
परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ व्यापम को सौंपी जाएगी। व्यापम परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा जल्द करेगा, जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
अधिकारियों का कहना है कि इस बार भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी और व्यवहारिक बनाया जाएगा। पिछले अनुभवों से सबक लेते हुए, मापदंडों में जरूरी सुधार किए जा रहे हैं ताकि भविष्य में कोई कानूनी विवाद न हो।
तीन साल बाद होगी भर्ती
बता दें कि प्रदेश में 3 साल बाद शिक्षक भर्ती हो रही है। पिछली सरकार के कार्यकाल में 14 हजार पदों की घोषणा हुई थी, जिनमें से करीब 10 हजार शिक्षकों की ही नियुक्ति हो पाई थी। अब नई भर्ती से हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
देखिए वीडियो –
छत्तीसगढ़ में होगी 4708 शिक्षकों की भर्ती
