Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक अजीबोगरीब विवाद पर मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक ग्राहक ने समोसा खाते समय दोबारा चटनी मांगी, तो दुकानदार भड़क उठा और ग्राहक की पिटाई कर दी। पीड़ित युवक राजेश दुबे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर की है।

चटनी मांगना पड़ा भारी
जानकारी के अनुसार, राजेश दुबे अपने दोस्तों के साथ कैलाश नगर स्थित राजू होटल में समोसा खाने गया था। समोसा खाने के बाद उसने दुकानदार से दोबारा चटनी मांगी। इस पर दुकानदार राजू ने चटनी देने से इनकार कर दिया और ग्राहक से विवाद करने लगा। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि दुकानदार ने गाली-गलौज करते हुए राजेश की पिटाई कर दी।

ग्राहक की शिकायत पर मामला दर्ज
मारपीट की इस घटना के बाद राजेश दुबे थाने पहुंचा और दुकानदार राजू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दुकानदार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
