Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंचीं

पूरे देश की नजर आज केंद्रीय बजट 2026 पर टिकी हुई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट से पहले वह वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ संसद पहुंच चुकी हैं।

खास बात ये है कि आजादी के बाद ये पहली बार है जब बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है। ऐसे समय में जब देश महंगाई, रोजगार और वैश्विक हालात जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है, लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं।

मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, शिक्षा, रेलवे, ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए भी बड़े ऐलान हो सकते हैं। सरकार से ये भी उम्मीद की जा रही है कि वह विकास की रफ्तार बनाए रखने के साथ-साथ आर्थिक संतुलन पर भी ध्यान देगी।

अब सवाल ये है कि क्या बजट 2026 भी पिछले बजट की तरह आम जनता को राहत देगा?
क्या शिक्षा सस्ती होगी?
क्या हेल्थ और सुरक्षा पर खर्च बढ़ेगा?

निर्मला ‘ताई’ की बजट स्पीच से लेकर बजट से जुड़े हर बड़े ऐलान, फैसले और update  के लिए हमारे साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *