अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(आज ) के अवसर पर 8 मार्च को साइंस कॉलेज मैदान पर वृहद महतारी वंदन सम्मेलन और राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, रायपुर महापौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।
शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं को योजना की 13वीं किश्त का भुगतान किया जाएगा। 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में महतारी वंदन योजना की पहली किश्त विवाहित महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की गई थी।
international women’s day : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे महतारी वंदन सम्मलेन
