Raipur News : जश्न में दाग, छत्तीसगढ़ के मुख़्यमंत्री विष्णु देव साय के पोस्टर पर गुटखा खाकर थूका ! शरारत या सोची समझी साजिश ?

रायपुर | Raipur News : छत्तीसगढ़ में इन दिनों राज्य स्थापना दिवस की रौनक हर तरफ़ दिखाई दे रही है। राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर और सरगुजा तक शहरों और गांवों में “जय जोहार छत्तीसगढ़” की गूंज सुनाई दे रही है। लेकिन इसी जश्न के बीच ठीहा छत्तीसगढ़ न्यूज़ की टीम ने जब रायपुर के कोतवाली चौक से लेकर जयस्तंभ चौक पर लगे पोस्टर्स को देखा तो पाया की , रायपुर के कोतवाली चौक से लेकर जयस्तंभ चौक तक लगाए गए बड़े-बड़े पोस्टर्स में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तस्वीरें लगाई गई हैं । लेकिन इन पोस्टर्स में केवल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तस्वीर पर किसी व्यक्ति ने गुटखा खाकर थूक दिया।

यही नहीं, यह घटना एक-दो पोस्ट तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे रास्ते पर लगाए गए कई पोस्टर्स में यही दृश्य देखने को मिला, जहां प्रधानमंत्री की तस्वीर को किसी ने नहीं छुआ, वहीं मुख्यमंत्री की तस्वीर पर स्पष्ट रूप से गुटखे के निशान दिखाई दिए।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह सब हुआ क्यों?
क्या मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जनता नाराज़ है? या फिर यह किसी की शरारत है जो माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है? या फिर यह किसी की लापरवाही से हुई गलती है?

 

 

 

यह घटना रायपुर के गोलबाजार इलाके की है, जो शहर का सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका माना जाता है। यहां रोज़ाना हज़ारों लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे पब्लिक एरिया में इस तरह की हरकत होना, निश्चित रूप से सोचने पर मजबूर करता है कि इसके पीछे की वजह क्या है ।

 

 

 

 

ठीहा छत्तीसगढ़ न्यूज़ की टीम ने जब इस पूरे मामले की पड़ताल की, तो यह पाया गया कि राजधानी के कई हिस्सों में ऐसे पोस्टर्स अब भी लगे हुए हैं। रायपुर का जी-ई -मार्ग प्रशासन द्वारा “नो फ्लेक्सजोन” घोषित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद सड़कों, डिवाइडरों और सरकारी परिसरों में बड़े-बड़े निजी और राजनीतिक पोस्टर खुलेआम लटके नजर आते हैं। तेलीबांधा से लेकर टाटीबंध तक, महादेवघाट मार्ग से लेकर कटोरा तालाब तक हर जगह फ्लेक्स लगे हुए है।

 

 

नगर निगम प्रशासन द्वारा इन फ्लेक्स को हटाने के लिए कार्रवाई की बात कही जाती है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर इसका पालन होते नहीं दिख रहा। अब सवाल यह है कि ऐसे माहौल में अगर कोई व्यक्ति किसी नेता की तस्वीर के साथ इस तरह की हरकत करता है, तो क्या? प्रशासन इसकी जांच करेगा? या फिर इसे “एक छोटी सी घटना” कहकर यूं ही छोड़ दिया जाएगा?

 

देखें वीडियो 

https://www.instagram.com/reel/DQoAXlzgU_Y/?igsh=MWJzOTcwNGE4aHR5dA==

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *