Bilaspur Spa Centre: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार; नौकरी का झांसा देकर युवती को धमकाया, संचालिका और मैनेजर गिरफ्तार

Bilaspur Spa Centre

Bilaspur Spa Centre: बिलासपुर शहर के सत्यम चौक स्थित आइवरी स्पा सेंटर (Bilaspur ivory Spa Center) की आड़ में चल रहे गंदे खेल का खुलासा हुआ है। एक युवती की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर की संचालिका पूजा ढकाल और मैनेजर नीरू तमंग को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने नौकरी का झांसा देकर उसे गलत कामों के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप है। (बिलासपुर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार)

Durg Spa Centre Raid

वेतन का लालच देकर शुरू किया मानसिक उत्पीड़न

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे मासिक वेतन पर स्पा सेंटर में काम करने के लिए रखा गया था। लेकिन कुछ ही समय बाद संचालिका और मैनेजर का असली चेहरा सामने आ गया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी इच्छा के विरुद्ध उसे अवैध गतिविधियों और अनैतिक कार्यों में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाने लगा। जब उसने इस बात का विरोध किया, तो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और यह धमकी दी गई कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो उसे बदनाम कर दिया जाएगा और उसके परिवार को भारी नुकसान पहुँचाया जाएगा। (Bilaspur Spa Centre sex racket)

संचालिका और मैनेजर गिरफ्तार

पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल दबिश देकर संचालिका पूजा ढकाल और मैनेजर नीरू तमंग को अपनी कस्टडी में ले लिया। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या इस स्पा सेंटर में अन्य युवतियों को भी इसी तरह डरा-धमका कर रखा गया है। पुलिस ने साफ किया है कि अनैतिक व्यापार और डराने-धमकाने के मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों पर सख्त कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। (बिलासपुर स्पा सेंटर संचालिका और मैनेजर गिरफ्तार)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *