पुलिसकर्मी ने की युवक की बेरहमी से पिटाई,भीम आर्मी ने पंडरी थाने का घेराव 

रायपुर में पुलिस कॉन्स्टेबल ने एक युवक की पिटाई कर दी. जिससे नाराज होकर भीम आर्मी ने पंडरी थाने का घेराव कर दिया. इनकी मांग है कि, दोषी पुलिसकर्मी को नौकरी से बर्खास्त किया जाए. हालांकि एहतियातन पुलिस थाने को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

दरअसल, पीड़ित गोपाल दास डहरिया ने बताया कि, वो सेक्टर-8 सड्डू का निवासी है. 12 मार्च की रात करीब 9 बजे वो विज्ञान भवन के पास अपने भाई के चाय ठेले की दुकान पर खड़ा था. वहां कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे. जिसके बाद युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी.युवक का कहना है कि, उनमें से एक कॉन्स्टेबल मनीष साहू तू-तड़ाक करते हुए गाल पर थप्पड़ जड़ दिया. मारने का कारण पूछा तो, पुलिस वाला गालियां भी देने लगा. जबकि चाय दुकान उसकी ही है. वो अपने भाई की मदद करने आया था.इस घटना के बाद युवक अपने परिजन और दोस्तों के साथ पुलिस थाने पहुंचा. वहां जाकर उसने सीनियर पुलिस वालों को पूरी घटना बताई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *