CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में २ अप्रैल से छत्तीसगढ़ का मौसम बदलेगा.प्रदेश के सभी पांच संभागों के जिलों में अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. ओले गिर सकते हैं. बुधवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की आशंका है.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक एक टर्फ लाइन गुजर रही है, वहीं इस क्षेत्र से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है, जिसके कारण प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा. अगले 2 दिनों तक मौसम स्थिर रहेगा उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की सम्भावना है.
