Korba News: हसदेव नदी में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. युवक पिछले छह दिनों से लापता था, और उसके परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम दीपक राठौर दीपका थाना क्षेत्र का निवासी था. वह बीते 6 दिनों से लापता था, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने पुलिस में की थी. युवक की लाश आज मोरगा चौकी के अंतर्गत अंबिकापुर-चोटिया NH-130 मार्ग पर पुराने पुल पर मिली है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच में जुट गई है.

दरअसल, कुछ दिन पहले हसदेव नदी के ऊपर लावारिश अवस्था में एक बाइक और जूता मिला था, जिससे दीपक राठौर के नदी में कूदकर जान देने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है.
