Kawardha News : हल्ला करने से मना करने पर गुस्साया युवक, जिला अस्पताल के कर्मचारियों से की मारपीट

Kawardha News : कवर्धा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया. पीड़ित कर्मचारियों ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

जानकारी के अनुसार, हरीश साहू ने मामूली बात पर ब्लड बैंक के कर्मचारियों से मारपीट की. कर्मचारियों का आरोप है कि हरीश साहू 3 से 4 व्यक्तियों को लेकर ब्लड डोनेट कराने आया और हॉस्पिटल अंदर हल्ला करने लगे. कर्मचारियों ने मना किया और बाहर बैठने बोले. इस पर हरीश साहू आग बबूला हो गया और हॉस्पिटल के कर्मचारियों से मारपीट करने लगा.

 

युवक पर तीन से चार हजार में ब्लड बेचने का आरोप

 

कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि हरीश साहू कई वर्षों से ब्लड डोनेट कराने सक्रिय है और ब्लड को 3 से 4 हजार में बेच देता है. यही इनका पेशा है. बरहाल जिला हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज करा दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *