रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.यहाँ के शादीशुदा महिला के बॉयफ्रेंड ने तीसरे अफेयर के शक में उसकी हत्या कर दी.यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार महिला के बॉयफ्रेंड को लगता था कि महिला का अपने पति और उसके अलावा किसी और के साथ के साथ भी संबंध है.महिला ने जब बॉयफ्रेंड से बात करना बंद किया तो वह नाराज हो गया. उसने चम्मच से महिला के गले, प्राइवेट पार्ट और शरीर के कई जगहों पर हमला करके हत्या कर दी.
जानकारी के अनुसार पुलिस को 23 मार्च को महिला की लाश धरसींवा इलाके के मोहदी गांव के खेत में पड़ी मिली.बॉडी के गले, गुप्तांग, जांघ और शरीर के अन्य जगहों में चोट के निशान थे. जांच पड़ताल के बाद पता चला विधानसभा थाना में 22 मार्च को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है.
नाबालिग के साथ था महिला का संबंध
इस मामले में पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि ममता का एक 17 साल के नाबालिग के साथ अफेयर था. लेकिन बीते कई दिनों से उसने नाबालिग के साथ बातचीत बंद कर दी थी. जिस वजह से नाबालिग से उसका विवाद भी हुआ. नाबालिग को शक था कि महिला का किसी तीसरे व्यक्ति के साथ अफेयर चालू हो गया है. महिला उसे और अपने पति को धोखा दे रही है. इस बात से वह नाराज था.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला के दो बच्चे हैं.जो करीब 5 और 7 साल के है. महिला अपने पति के साथ मायके में ही रहती थी. फिलहाल पुलिस ने महिला की लाश का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. इस मामले में पुलिस ने नाबालिग और उसके दोस्त समीर निषाद को हिरासत में ले लिया है. मामले में आगे की जांच पड़ताल जारी है.
