CG News: किराना दुकान नहीं खोलने पर घर में घुसकर हमला, 10 आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा; 3 घायल

CG News: छत्तीसगढ़ के गौरेला में देर रात किराने की दुकान नहीं खोलने की बात को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि अगले दिन 10 लोग घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों व हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG News: छत्तीसगढ़ के गौरेला में देर रात किराने की दुकान नहीं खोलने की बात को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि अगले दिन 10 लोग घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों व हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रात में दुकान खोलने का बनाया दबाव

मामला गौरेला के गिरवर गांव का है। शिकायतकर्ता के अनुसार, रात में राकेश राठौर, महेंद्र यादव और राजू यादव उसकी किराने की दुकान पर पहुंचे और जबरन दुकान खोलने की मांग करने लगे।

रात अधिक होने के कारण शिकायतकर्ता की बेटी लक्ष्मी यादव ने दुकान खोलने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता और उसका भाई ओमप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए।

अगले दिन घर में घुसकर की मारपीट

शिकायतकर्ता का आरोप है कि अगले दिन राकेश राठौर, महेंद्र यादव, राजू यादव, राजन राठौर, संतोष राठौर, मुकेश राठौर, जतिन राठौर, सुरेश राठौर उर्फ चिल्लू, सूरज यादव और राहुल राठौर एक साथ उसके घर में घुस गए।

आरोपियों ने पुरानी रंजिश और दुकान नहीं खोलने की बात को लेकर विवाद किया और शिकायतकर्ता के बेटे लक्ष्मण यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

बीच-बचाव करने वालों को भी पीटा

लक्ष्मण यादव को बचाने पहुंचे शिकायतकर्ता, उसके भाई ओमप्रकाश यादव और बेटी लक्ष्मी यादव के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि लक्ष्मी यादव को धक्का देकर गिरा दिया गया और सभी के साथ हाथ-मुक्कों व लाठियों से हमला किया गया।

3 लोग घायल

हमले में लक्ष्मण यादव के सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आईं। शिकायतकर्ता के सिर, कोहनी, कलाई, कमर और कूल्हे में चोट लगी, जबकि ओमप्रकाश यादव के टखने में भी चोट आई है।

गौरेला पुलिस ने सभी 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *