CG Snake Bite: खाट पर सो रही 8 साल की मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय मौत

CG Snake Bite: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामता में घर के अंदर खाट पर सो रही 8 साल की मासूम बच्ची की जहरीले सांप के डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

CG Snake Bite: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामता में घर के अंदर खाट पर सो रही 8 साल की मासूम बच्ची की जहरीले सांप के डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।tcw

जानकारी के अनुसार, ग्राम कामता निवासी मिलन यादव की 8 वर्षीय बेटी प्रिया यादव रात करीब ढाई बजे घर के अंदर खाट पर सो रही थी। इसी दौरान एक जहरीला सांप घर में घुस आया और बच्ची को नाभि के पास डस लिया। दर्द से बच्ची की चीख सुनकर परिजन जाग गए। कमरे की लाइट जलाने पर सांप दिखाई दिया, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल ले जाते समय बच्ची की मौत

परिजन बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *