CG Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक कीमत का 223 किलो गांजा जब्त किया गया है। तस्कर कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजा की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।![]()
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कार को रोका। जांच के दौरान कार में फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली और तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।
राजस्थान के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से 223 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में गांजा तस्करी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

