कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, ‘किसान-जवान-संविधान सभा’ को करेंगे संबोधित

Raipur News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज 7 जुलाई सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित ‘किसान-जवान-संविधान सभा’ में हिस्सा लेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी रणनीति को लेकर दिशा देंगे।

यह सभा प्रदेश में कांग्रेस को नई ऊर्जा और एकजुटता देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। सभा में खरगे के साथ कांग्रेस संगठन महासचिव KC वेणुगोपाल भी उपस्थित रहेंगे।

खरगे का पूरा शेड्यूल

जारी शेड्यूल के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे सोमवार दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे साइंस कॉलेज मैदान सभा स्थल के लिए रवाना होंगे। खरगे दोपहर 2 बजे तक जनसभा में मौजूद रहेंगे। इसके बाद सभा स्थल से निजी होटल के लिए रवाना होंगे। शाम करीब 4 बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वरिष्ठ नेताओं की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद देर शाम 6 बजे मल्लिकार्जुन खरगे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सभा को लेकर उत्साह

कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। सभा स्थल की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि सभा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में किसान, युवा, महिला और संगठन के कार्यकर्ता रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *