Durg Chori: थाना के पास ताला तोड़कर दुकानों में चोरी, गुटखा-सिगरेट और कैश चुराए

Durg Chori:

Durg Chori: दुर्ग शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार देर रात कोतवाली थाने से कुछ ही दूरी पर अज्ञात चोरों ने कई दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

बुधवार सुबह जब व्यापारी अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो उन्होंने पाया कि दुकानों से गुटखा, सिगरेट, चॉकलेट समेत नकदी चोरी हो चुकी थी। वारदात को देखकर यह साफ है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्हें इलाके की अच्छी जानकारी थी।

व्यापारियों का कहना है कि दो दिन पहले भी इसी तरह सेंधमारी की घटना हुई थी, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। लगातार हो रही चोरी से व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *