Raipur Crime: सौतेले बाप ने ढाई साल के बेटे का किया मर्डर, 3 बच्चों की मां से की थी लव-मैरिज

Raipur Crime: रायपुर| राजधानी रायपुर इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामान आया है यहां सौतेले पिता ने ढाई साल के बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी ने तीन बच्चों की मां से लव मैरिज की थी। तीन बच्चों में से एक बच्चा अपनी मां के साथ रह रहा था, जिसे दोनों मिलकर रास्ते से हटाना चाहते थे। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी सौतेले पिता का नाम आकिब प्रशांत और मां का नाम रेशमी ताम्रकार (24) है। पिता रोज बच्चे को मुक्के से मारता था। 15 दिनों तक नाक-सीने में मुक्के से मारता रहा। इससे बच्चे की जान चली गई।

कैसे हुआ मर्डर का खुलासा ?

दरअसल, 18 नवंबर को बच्चे की मौत की सूचना पर एम्स अस्पताल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां एक बच्चा प्रशांत सेन जिसकी उम्र 2 साल 7 माह थी। उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में अननेचुरल डेथ बताया गया।

इसके बाद पुलिस ने परिजनों को पुलिस थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मोहन नगर दुर्ग के रहने वाले आकिब खान के साथ रेशमी ताम्रकार (24) पिछले 2 साल से रह रही थी। दोनों ने लव अफेयर के बाद शादी कर ली थी।

शादी के बाद दोनों रायपुर के हीरापुर में सतनामी पारा में साथ रहते थे। रेशमी के पहले पति से तीन बच्चे थे। इनमें से 2 बच्चों को उसने ननिहाल में छोड़ दिया। वहीं ढाई साल के प्रशांत को लेकर वह आकिब के साथ रह रही थी।

बच्चे से चिढ़ता था सौतेला पिता

कबीर नगर थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि सौतेला पिता आकिब बच्चे से चिढ़ता था। इसके साथ ही आकिब के पिता ने कहा था कि रेशमी अगर अकेले आएगी तो उसे साथ रख लेंगे, लेकिन बच्चों के साथ घर में नहीं रखेंगे। आकिब और रेशमी बच्चे को रास्ते से हटाना चाहते थे।

आकिब रोज बच्चे को पीटता था। करीब 15 दिन से ऐसा ही कर रहा था। पिटाई से बच्चे की जान चली गई। पुलिस ने आकिब खान पिता वकील कुरैशी निवासी अक्सा मस्जिद मोहन नगर दुर्ग और रेशमी ताम्रकार को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *