CG Fraud Case: पैसे डबल करने का झांसा, पति-पत्नी ने ऐंठे 2 करोड़

CG Fraud Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले पति-पत्नी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और बैंक चेकबुक जब्त की है।tc

ऐसे करते थे ठगी

मामले का खुलासा तब हुआ जब हेमदत्त केशरवानी ने 24 मई को चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार उसकी पहचान मारुति विहार कॉलोनी निवासी हरिशंकर गुप्ता से थी। हरिशंकर गुप्ता और उसकी पत्नी रेखा गुप्ता ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर भारी मुनाफा और रकम दोगुनी होने का लालच दिया।

झांसे में आकर प्रार्थी समेत अन्य लोगों ने चेक और आरटीजीएस के माध्यम से कुल 2 करोड़ 4 लाख 97 हजार 502 रुपये आरोपियों के बैंक खातों में जमा करा दिए। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने 39 लाख 99 हजार 400 रुपये वापस किए, लेकिन बाद में शेष राशि लौटाने से इनकार कर दिया और पूरी रकम का गबन कर लिया।

रायपुर से गिरफ्तार

मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही दोनों आरोपी फरार हो गए और लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे। चांपा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर नया रायपुर में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और 3(5) के तहत कार्रवाई की है। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जब्त की गई सामग्री

• लैपटॉप
• टैबलेट
• मोबाइल फोन
• बैंक चेकबुक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *