CG Rape: 14 साल के छात्रा से रेप, उपसरपंच के पति ने अश्लील-वीडियो दिखाकर किया गंदा काम; मुंह में कपड़ा ठूंसकर जान से मारने की दी धमकी

CG Rape: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में उपसरपंच के पति पर 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद शिकायत न करने के लिए धमकियां दी गईं और पैसों का लालच भी दिया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

CG Rape: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में उपसरपंच के पति पर 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद शिकायत न करने के लिए धमकियां दी गईं और पैसों का लालच भी दिया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।tc

उपसरपंच के घर करती थी काम

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा सुबह-शाम उपसरपंच के घर काम करती थी और खाना भी बनाती थी। दिन में वह स्कूल जाती थी। बताया जा रहा है कि उपसरपंच ने छात्रा के रिश्तेदारों से उसकी शादी का पूरा खर्च उठाने का वादा भी किया था।

अश्लील-वीडियो दिखाकर किया रेप

पीड़िता का आरोप है कि 20 जुलाई की शाम वह काम करने के लिए उपसरपंच के घर गई थी। उसी दौरान उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल उसे कमरे में ले गया और अश्लील-वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसे धमकाया गया और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने समाज के लोगों के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने से रोकने के लिए पैसों का लालच दिया गया और निगरानी भी कराई गई।

मेडिकल जांच कराई गई

पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई और आगे की जांच जारी है।

आरोपी हिरासत में

घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने अंबिकापुर के चोपड़ापारा इलाके से हिरासत में ले लिया है। मामले में एसपी राजेश अग्रवाल का कहना है कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *