CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, इन इलाकों में 3 दिन कोल्ड वेव का अलर्ट; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अनुमान लगाया गया है कि अगले कुछ दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक नीचे आ सकता है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में अगले तीन दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं शेष जिलों में भी मौसम में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।

CG Weather Update

इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि अचानक गिरते तापमान के कारण हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ जाता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि शीतलहर के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और गर्म कपड़ों का उपयोग जरूर करें।

मैदानी इलाकों के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दुर्ग जिले में पिछले कुछ दिनों में ठंड का असर कम होता दिख रहा है। यहां न्यूनतम तापमान पांच दिनों में 10°C से बढ़कर 15.2°C तक पहुंच गया है। रायपुर में भी न्यूनतम तापमान 13°C से बढ़कर 16.8°C दर्ज किया गया।

CG Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.4°C दुर्ग में रिकॉर्ड हुआ। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। ध्यान देने योग्य बात यह है कि सात दिन पहले अंबिकापुर का तापमान 6°C तक गिर गया था, जो पिछले दस वर्षों में नवंबर माह के दौरान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया तापमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *