Bilaigarh News: स्कूली बच्चों से ट्रैक्टर चलवाकर ढोई गईं साइकिलें! VIDEO वायरल

Bilaigarh News

Bilaigarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलौनीकला में बड़ी लापरवाही सामने आई है। सरकारी सरस्वती साइकिल योजना के तहत मिली साइकिलों को ट्रैक्टर में लादकर लाने की जिम्मेदारी बच्चों को दे दी गई। बच्चों द्वारा ट्रैक्टर चलाकर साइकिल ढोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम प्रेमभुवन प्रताप सिंह शासकीय स्कूल भटगांव में संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रतिनिधियों को साइकिलें वितरित की गईं। सलौनीकला के बच्चों को ट्रैक्टर से साइकिलें ढोने के लिए भेजा गया। बच्चे ही साइकिलों से लदे ट्रैक्टर को चलाकर स्कूल तक ले गए।

मामले पर प्रभारी प्राचार्य कुमार चौहान ने इसे ‘थोड़ी सी गलती’ बताया है। इस घटना की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी जेआर डहरिया को दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

बिलाईगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण साहू ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित स्कूल पहुंचकर प्रभारी प्राचार्य, स्कूली बच्चों और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। एक प्रतिवेदन बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सलौनीकला स्कूल में बच्चों से ट्रैक्टर चलवाकर साइकिल ढोने का मामला वायरल। वीडियो पर जांच शुरू, प्राचार्य पर कार्रवाई की तैयारी। पूरा विवरण पढ़ें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *