CG Couple Suicide: दंपती ने लगाई फांसी, जंगल में मिले शव

CG Couple Suicide: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बुजुर्ग दंपती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में अलग-अलग पेड़ों पर फांसी के फंदे से लटके मिले। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पायलीखंड थाना क्षेत्र का है।tcw

पति-पत्नी के बीच होता था विवाद

जानकारी के अनुसार जयराम नागेश (65) अपनी पत्नी वेदमती (45) के साथ रहते थे। मंगलवार को दोनों के शव जंगल में मिले, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार दोपहर को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

परिजनों ने बताया कि पहले भी कई बार दोनों के बीच कहासुनी होती थी और नाराज होकर घर छोड़कर चले जाते थे। दंपती के दो बेटे हैं और दोनों की शादी हो चुकी है।

CG Couple Suicide: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बुजुर्ग दंपती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में अलग-अलग पेड़ों पर फांसी के फंदे से लटके मिले। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पायलीखंड थाना क्षेत्र का है।

झगड़े के बाद घर से निकले थे दोनों

जानकारी के अनुसार विवाद के बाद जयराम नागेश घर से निकल गए थे। करीब एक घंटे तक वापस नहीं लौटने पर उनकी पत्नी वेदमती भी उन्हें तलाशने जंगल की ओर चली गईं। इसके बाद दोनों वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने शुरुआत में इसे सामान्य नाराजगी समझा, लेकिन जब 24 घंटे से अधिक समय बीत गया तो चिंता बढ़ गई।

परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों और जंगल में तलाश शुरू की। इसी दौरान दोनों के शव अलग-अलग पेड़ों से फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *