Balod Car Accident: कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी कार, व्यापारी की मौके पर मौत; पत्नी और दो बच्चे गंभीर

Balod Car Accident

Balod Car Accident: बालोद जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। संबलपुर नर्सरी के पास अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार चला रहे व्यापारी भूपेंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। (कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी कार)

जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र गुप्ता (Bhupendra Gupta Death Car Accident) अपने परिवार के साथ बालोद से देवरीपसौद स्थित घर लौट रहे थे। रास्ते में संबलपुर नर्सरी के पास अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि भूपेंद्र गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। (Balod car overturned accident)

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे पत्नी और दोनों बच्चों को बाहर निकाला और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला राघोनवागांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं। फिलहाल महिला और दोनों बच्चों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलने पर लोहाराथाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *