CG News: छात्रा से गंदी हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

CG News

CG News: जांजगीर-चांपा जिले के खिसोरा प्राथमिक शाला में शिक्षक द्वारा छात्रा से गंदी हरकत का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। (जांजगीर चांपा स्कूल छात्रा से छेड़छाड़)

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक की पहचान राकेश कुर्रे के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर मामले की एसडीएम द्वारा जांच कराई गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। (जांजगीर शिक्षक ने छात्रा से गंदी हरकत की)

बलौदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी शिक्षक (Janjgir Champa teacher arrested) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *