Pakhanjur Lightning Death: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, खेत में काम करने के दौरान हादसा

Pakhanjur Lightning Death

Pakhanjur Lightning Death: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। खेत में काम करने के दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली कड़कने लगी। तभी अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। (पखांजूर आकाशीय बिजली गिरने से मौत)

Pakhanjur Lightning Death:

जानकारी के अनुसार सुभाष नगर पीव्ही-12 निवासी आशुतोष विश्वास सुबह अपने मक्का खेत में पानी देने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजली गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। (पखांजूर बिजली गिरने से किसान की मौत)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (Pakhanjur lightning farmer Death)

Kawardha Lightning Death: आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत, भेड़-बकरी चराने गया था

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *