CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान रात से दोगुना, अगले 2-3 दिनों में और बढ़ेगा पारा

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। नमीयुक्त हवाओं के प्रभाव से दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और यह रात के तापमान से लगभग दोगुना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक तापमान में और इजाफा होने की संभावना है। फिलहाल अंबिकापुर में दर्ज किए जा रहे कम तापमान में भी करीब 4 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं।

CG Weather Update:

राज्य में हवाएं बार-बार अपनी दिशा बदलकर प्रवेश कर रही हैं, जिसके चलते कभी तापमान में गिरावट तो कभी बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से रात के तापमान में भी इजाफा होने की संभावना जताई गई है। अब दिन के समय ठंड का असर पूरी तरह खत्म हो चुका है, वहीं रात का मौसम भी सामान्य होता जा रहा है।

बीते 24 घंटों का मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इस दौरान दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 07.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश या तेज हवा की गतिविधि नहीं देखी गई।

अगले 2 दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है और बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *