Madvi Hidma Encounter: देश का सबसे बड़ा कुख्यात नक्सली माडवी हिड़मा ढेर, 1 करोड़ का था इनाम; पत्नी समेत 6 नक्सली मारे गए

Madvi Hidma Encounter: देश का सबसे सबसे बड़ा और कुख्यात नक्सली माडवी हिड़मा आखिरकार सुरक्षाबलों की गोली का शिकार हो गया। आंध्र प्रदेश में हुए एनकाउंटर में हिड़मा को मार गिराया गया है। उसके साथ उसकी पत्नी राजे सहित कुल 6 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने माडवी हिड़मा के मारे जाने की पुष्टि की है। (Madvi Hidma Encounter)

हिड़मा पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। माडवी हिड़मा देश का मोस्ट वांटेड नक्सली था और कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था। (कुख्यात नक्सली माडवी हिड़मा ढेर)

कौन था माडवी हिड़मा? (Madvi Hidma killed)

माडवी हिड़मा साल 1996 में नक्सल संगठन से जुड़ा था, तब उसकी उम्र मात्र 17 साल थी। उसे हिदमाल्लु और संतोष नाम से भी जाना जाता था। करीब तीन दशक तक उसने बस्तर और आसपास के क्षेत्रों में कई निर्दोष ग्रामीणों और सुरक्षा बलों पर घातक हमले किए। (Madvi Hidma wife Encounter)

हिड़मा नक्सली संगठन का टॉप कमांडर माना जाता था और दक्षिण बस्तर में उसकी पकड़ बेहद मजबूत थी। उसके खातों में कई बड़े नक्सली हमले, एम्बुश और पुलिस बलों पर हमले शामिल रहे हैं।(Madvi Hidma Dher)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *