CG Parrot Case: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक पालतू तोते को पेड़ से नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाना पड़ा। इस दौरान तोते को नीचे लाने के लिए पानी की तेज बौछारें की गईं, जिससे हजारों लीटर पानी बह गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (नारायणपुर तोता मामला)![]()
मामला OBC बॉयज हॉस्टल के पास का बताया जा रहा है, जहां एक तोता (Narayanpur Parrot Case) आकर पेड़ पर बैठ गया था और काफी देर तक नीचे नहीं उतर रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तोता काफी ऊंचाई पर बैठा था और लगातार प्रयास के बावजूद नीचे नहीं आ रहा था। (नारायणपुर फायर ब्रिगेड तोता मामला)
जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद कर्मियों ने पाइप के जरिए पानी की तेज बौछारें शुरू कीं। काफी मशक्कत के बाद तोता पेड़ से नीचे उतर पाया। इस दौरान बड़ी मात्रा में पानी का उपयोग किया गया। (तोता उतारने पानी की बर्बादी नारायणपुर)
भीषण गर्मी और पानी की कमी के बीच हजारों लीटर पानी के उपयोग को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। कई लोगों ने इसे सरकारी संसाधनों की बर्बादी बताया है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि तोता किसी बड़े अधिकारी का हो सकता है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तोता किसका था। घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है।





