Balodabazar Murder: बेटे ने मां की बेरहमी से हत्या, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Balodabazar Murder:

Balodabazar Murder: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी 65 वर्षीय मां की बेरहमी से हत्या (Balodabazar son murder mother) कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया।

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरवाय ग्राम की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घर के अंदर महिला का शव गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसके सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। (मगरवाय गांव बेटे ने मां की हत्या)tcw

मृतका की पहचान बेबी बाई वर्मा (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम धनेश्वर प्रसाद वर्मा (42 वर्ष) बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने लकड़ी के पटिया से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (बलौदाबाजार बेटे ने मां की हत्या)

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। (Magravay village son killed mother)

पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पड़ोसियों और परिजनों से भी पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *