CG Census 2027: 3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, आदेश जारी

leave

CG Census 2027: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर अगले तीन महीने के लिए रोक लगा दी गई है। यह निर्णय जनगणना 2027 और सुशासन तिहार जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अब कोई भी कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के छुट्टी पर नहीं जा सकेगा। (कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक)tcw

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति अवकाश पर जाना गंभीर अनुशासनहीनता मानी जाएगी। आगामी तीन महीनों तक इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। (Leave Ban Government Employees CG)

आदेश के अनुसार कोई भी शासकीय कर्मचारी सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराए बिना छुट्टी पर नहीं जा सकेगा। यदि कोई कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित पाया जाता है, तो इसे सेवा में बाधा मानते हुए उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। (छत्तीसगढ़ कर्मचारी छुट्टी रोक)

इमरजेंसी में भी देनी होगी सूचना

आकस्मिक अवकाश की स्थिति में भी कर्मचारी को फोन या डिजिटल माध्यम से पहले सूचना देना अनिवार्य होगा। बाद में कार्यालय पहुंचने पर इसकी लिखित पुष्टि करनी होगी।

लंबी छुट्टी से पहले जिम्मेदारी सौंपना जरूरी

अगर कोई कर्मचारी लंबी छुट्टी (अर्जित अवकाश आदि) पर जाता है तो उसे पहले अपने काम का प्रभार किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी को सौंपना होगा।

CG Breaking

सख्ती से पालन के निर्देश

सरकार ने सभी विभागों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाए रखने और बड़े सरकारी कार्यक्रमों को समय पर पूरा करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

CG Census 2027: जनगणना के चलते कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक, आदेश जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *