CG News: धान खरीदी पर बड़ा अपडेट, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

CG News

CG News: महासमुंद में धान खरीदी सीजन के बीच महासमुंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले की विभिन्न धान समितियों में हड़ताल पर बैठे प्रबंधकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने आज पंद्रहवें दिन अपना सामूहिक इस्तीफा तहसीलदार को सौंप दिया। कर्मचारियों का कहना है कि राज्य सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, महासमुंद के लोहिया चौक स्थित धरना स्थल पर बड़ी संख्या में समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य कर्मचारी एकत्र हुए। हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में आसपास के जिलों से सैकड़ों समिति सदस्य भी महासमुंद पहुंचे।

धरने पर मौजूद कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उनकी चार प्रमुख मांगों पर सरकार ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे वापस काम पर नहीं लौटेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *