CG Train Cancelled: 31 अगस्त से 15 सितंबर तक 30 ट्रेनें रद्द, 6 का रूट बदला, 5 होंगी बीच में समाप्त; देखें लिस्ट

CG Train Cancelled

CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत रायगढ़ स्टेशन को नई लाइन से जोड़ने का नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 31 अगस्त से 15 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। इस दौरान 30 ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा, 6 ट्रेनों का रूट बदला जाएगा और 5 ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले ही समाप्त होंगी। (September Train Cancelled List)

यह कार्य अधोसंरचना विकास और ट्रेनों की समयबद्धता सुधारने के लिए किया जा रहा है। बिलासपुर-झारसुगुड़ा (Bilaspur Jharsuguda fourth line) सेक्शन में 206 किमी चौथी रेल लाइन में से 150 किमी से ज्यादा का काम पूरा हो चुका है।

रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें (CG Train Cancelled)

18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 30 अगस्त से 2 सितंबर तक रद्द

18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 31 अगस्त से 3 सितंबर तक रद्द

18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 3 सितंबर को रद्द

18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 3 सितंबर को रद्द

20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 30 अगस्त को रद्द

20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 1 सितंबर को रद्द

22512 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द

22511 कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस 2 सितंबर को रद्द

22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 29 अगस्त और 1 सितंबर को रद्द

22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 31 अगस्त और 3 सितंबर को रद्द

20813 पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस 27 अगस्त को रद्द

20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 30 अगस्त को रद्द

20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द

13425 मालदा-सूरत एक्सप्रेस 30 अगस्त को रद्द

13426 सूरत-मालदा एक्सप्रेस 1 सितंबर को रद्द

12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस 27 और 28 अगस्त को रद्द

12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस 29 और 30 अगस्त को रद्द

17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस – 29 अगस्त को रद्द

17322 जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस – 1 सितंबर को रद्द

22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस 29 अगस्त को रद्द

22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द

12262 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस 2 सितंबर को रद्द

12261 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस 3 सितंबर को रद्द

12101 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस 29 अगस्त को रद्द –

12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें (Train Cancelled List September 2025)

हावड़ा-पुणे दुरंतो (12222/12221) – झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर

हावड़ा-मुंबई दुरंतो (12262/12261) – झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर

कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस (12101/12102) – रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर

बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें

गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर (68861/68862) – बिलासपुर तक

निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (12410/12409) – बिलासपुर तक

गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी (12070/12069) – बिलासपुर तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *