Bhilai Accident: हाइवा ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर; युवक-युवती की मौत, एक युवती की हालत गंभीर

Bhilai Accident

Bhilai Accident: दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आई है। भिलाई में सड़क हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम सोमानी में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जा रहा है 2 युवती भूमिका (24 साल) और सरोज नौकरी की तलाश में भिलाई 3 गई थीं। लौटते समय बाइक सवार युवक सुमित बंजारे (25 साल) से उन्होंने लिफ्ट लिया था। तभी मेहंदीबाड़ी के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है हादसे में मृत सुमित की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी।

रेत से लदा था हाइवा

पुलिस के मुताबिक, रेत से लदा हाइवा ट्रक (क्रमांक CG LS 9146) सोमनी से भिलाई की ओर जा रहा था। वहीं, भिलाई 3 से सोमनी होते हुए गनियारी जा रहे तीन लोग एक बाइक पर सवार थे। मेहंदीबाड़ी के पास ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवती भूमिका और युवक सुमित की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल युवती का इलाज जारी

मृतकों की पहचान गनियारी निवासी भूमिका और पाटन फुण्डा निवासी सुमित बंजारे के रूप में हुई है। बाइक पर सवार गनियारी निवासी सरोज गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। वहीं, हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *