Bilaspur Accident: जांजगीर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां चलती ट्रक के टायर में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक आयरन लेकर जांजगीर की ओर से बिलासपुर आ रही थी। अचानक तेज आवाज के साथ टायर फटा और चंद सेकेंड में आग भड़क उठी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


