Raipur News: रायपुर में ज्वेलरी शॉप से 5 लाख के जेवर पहनकर भागी, दुर्ग से महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur News

Raipur News: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

Raipur News:

घटना देवपुरी स्थित ‘मां दुर्गा ज्वेलर्स’ की है। जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे कमलेश्वरी साहू नाम की महिला अपने साथी मेषराम साहू के साथ दुकान पहुंची। दोनों ने दुकानदार पंकज सोनी से सोने का रानी हार दिखाने को कहा। उस समय दुकान में संचालक का पुत्र भी मौजूद था। दुकान संचालक दुर्गा सोनी ने पास की दूसरी दुकान से रानी हार मंगवाकर उन्हें दिखाया। (रायपुर में ज्वेलरी शॉप से 5 लाख के जेवर पहनकर भागी महिला)

4.93 लाख रुपये के जेवर पहनकर भागी महिला

महिला ने खरीदारी का नाटक करते हुए कई जेवर ट्रायल के नाम पर पहन लिए। इसमें करीब 3.45 लाख रुपये का रानी हार, 1.08 लाख रुपये के चांद बाली, 19,500 रुपये की सोने की अंगूठी और 20,500 रुपये की चांदी की पायल और बिछिया शामिल थे। कुल मिलाकर लगभग 4.93 लाख रुपये के जेवर पहनकर महिला दुकान से निकल गई।

फोन पर बात करते दुकान के बाहर निकली महिला

जेवर पहनने के बाद महिला ने दुकानदार से कहा कि उसकी सहेली बैंक से पैसे लेकर आ रही है और वह भी खरीदारी करेगी। इसके बाद वह फोन पर बात करने का बहाना बनाकर दुकान से बाहर निकली और वहां से फरार हो गई।

महिला के बाहर जाते ही उसका साथी मेषराम साहू भी धीरे से निकलने की कोशिश करने लगा, लेकिन दुकान के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। प्रार्थी की शिकायत पर टिकरापारा थाने में मामला दर्ज किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार महिला आरोपी का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने दुर्ग शहर से महिला आरोपी को चोरी किए गए जेवरों सहित गिरफ्तार किया।

बरामद सामान

आरोपियों के कब्जे से निम्न सामान बरामद-
• सोने का रानी हार
• सोने की चांद बाली (1 जोड़ी)
• सोने की अंगूठी
• चांदी की पायल (1 जोड़ी)
• चांदी की बिछिया (3 जोड़ी)
• घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 5.33 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. कमलेश्वरी साहू (35 वर्ष), निवासी ग्राम चांपा, जिला जांजगीर चांपा
2. मेषराम साहू (21 वर्ष), निवासी ग्राम बिरोदा, थान अभनपुर, जिला रायपुर

महिला आरोपी मेषराम के दोस्त की भाभी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

Raipur News: रायपुर में ज्वेलरी शॉप से 5 लाख के जेवर पहनकर भागी महिला, पुलिस भी रह गए दंग

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *